चंदौली। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। जिला निर्वाचान अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण कराने के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त कर निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंप दी है। साथ ही सभी को निर्देश दिया है कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन विभाग पूरी तरह से जुट गया है। इसको सफल बनाने के लिए जिला निर्वािचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने नोडल अधिकारियों की तैनाती कर तत्काल प्रभावी करने का निर्देश जारी किया है। मुख्य विकास अधिकारी को मतदान कार्मिक व मतगणना व्यवस्था, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की व्यवस्था, प्रशिक्षण, माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति, प्रशिक्षण, मतदान कर्मियों की सुविधा, परियोजना निदेशक को ईवीएम व्यवस्था संग प्रशिक्षण, उपायुक्त स्वरोजगार को कंट्रोल रूम व दूर संचार व्यवस्था, एडीएम को प्रेक्षक, आचार संहिता, जिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, फर्नीचर, बैरीकेडिंग व सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सुची व बूथ निर्माण संग अन्य व्यवस्था,जिला पंचायत अधिकारी को लेखन सामग्री, प्रपत्र की पैकेजिंग, सफाई व मजदूर व्यवस्था, बंदोबस्त अधिकारी को मतपत्र संबंधित कार्य, मुख्य कोषाधिकारी को कर्मिकों की यात्रा, भत्ता, नास्ता, निर्वाचन व्यय, लेखा जोखा, पेड न्यूज, जिला सूचनाधिकारी को मीडिया से संबंधित कार्य, एसडीएम सदर को परिवहन व ईधन की व्यवस्था, एसडीएम सकलडीहा न्यायिक को चुनाव घोषणा नामाकंन से मतगणना तक संख्यिकी सूचनाओं का प्रेषण, जिला कार्य योजना की बुकलेट व अन्य, जल निगम अभियंता को पेयजल व्यवस्था, सीएमओ को मतदान दलों व गणनास्थल पर उपचार व्यवस्था, अभियंता बिजली को बिजली की व्यवस्था, महाप्रबंधक जिला उद्योग को वीडियोग्राफी, उपायुुक्त श्रम रोजगार को माइक्रो आब्जर्वर संबंधित कार्य, तैनाती, प्रशिक्षण, मतदेय स्थल तक ले जाना, सहायक निदेशक मत्स्य को एसएमएस की मानीटरिंग, अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा को वेबकास्टिंग व्यवस्था और उप संभागीय विपणन अधिकारी को मतदान, मतगणना, विभिन्न बैठक, प्रशिक्षण, जलपान, खानपान की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है। साथ ही अन्य अधिकारियों लाइजनिंग के लिए नाम ति किया है।