फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियां क्षतिग्रस्त, गलियों में फैला गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नईबाजार। बरहनी विकास खंड क्षेत्र के रनिया गांव में नालियों के क्षतिग्रस्त होने से घरों से निकलने वाले गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इससे आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामसभा निधि में धन होने के बावजूद भी गांव में नारकीय स्थिति है। जिससे बच्चों और महिलाओं को घर से बाहर निकलने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

गांव के मुख्य मार्ग पर बनी खुली नाली से बजबजाते मलबे के कारण विगत एक माह में पिक्कू, रागिनी, संजय संक्रामक बीमारी के चपेट में आ गए थे। ग्रामीण डीएम और सीडीओ को कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। डीपीआरओ को प्रेषित पत्र में जिलाधिकारी ने लिखा है कि इसे प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए लेकिन इस पत्र के छह माह बाद भी ग्राम निधि में धन होने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के दिग्विजय पांडेय, सूरज पांडेय,राकेश पांडेय, मुरलीधर का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें