फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे तक जाम में रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। सोमवार को नगर क्षेत्र में जीटीआर ब्रिज से लेकर स्टेशन प्रवेश द्वार से आगे परमार कटरा तक जाम लग गया। पटरियों पर सोमवारी बाजार के लगने और आटो चालकों के सड़क पर खड़ा करने के चलते करीब तीन घंटे तक एक किमी तक वाहनों रेंगते रहे। इससे लोग घंटों जाम में फंसे रहे। इस दौरान पुलिस कर्मी भी तैनात रहे।
विज्ञापन

सोमवार को नगर की दुकानें बंद रहती हैं लेकिन पटरियों पर सोमवारी बाजार सुबह से ही सज गए। दोपहर करीब 12 बजे तक जीटीआर ब्रिज के समीप चहनिया मार्ग के पास वाहनों के आड़े तिरछे होने के कारण जाम लगना शुरू हुआ तो स्टेशन के प्रवेश द्वार के आगे परमार कटरे तक जाम लग गया। इसी में स्कूली वाहन आने से समस्या और बढ़ गई। लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल रहा। इसी में आटो चालकों ने आटो को सड़क पर खड़ा कर सवारी बैठाने लगे जिससे लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर करीब तीन बजे जब जाम से निजात मिली तब यात्रियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें