फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल को याद कर सजल हुई लोगों की आंखे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के श्रद्धांजलि सभा में अटल को याद कर लोगों की आंखे सजल हो गई। भावुक लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी को युग पुरुष बताया। कहा कि अटल न सिर्फ नाम से बल्कि कर्म और वचन से भी अटल थे। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए ही भारत सशक्त और संपन्न बन सकता है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा, आरएसएस के साथ भाजपा के विभिन्न संगठनों ने अटल बिहारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी दल से परे थे और प्रखर वक्ता थे। कहा कि उनके बोलने का अंदाज निराला था। स्थिति यह थी कि उनके बोलने पर विरोधी चुप हो जाते थे। कहा कि उन्होंने अटल इरादे का परिचय देते हुए परमाणु बम परीक्षण कर पूरे विश्व को भारत की ताकत का एहसास कराया। उन्होंने जय जवान जय किसान के साथ जय विज्ञान जोड़ कर जीवन में विज्ञान की महत्ता समझाई। उन्होंने पाक प्रधानमंत्री से दोस्ती का हाथ बढ़ाया और बस लेकर लाहौर तक गए लेकिन पाकिस्तान से धोखे से कारगिल में घुसने की कोशिश का तो मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, कैलाश किशोर पोद्दार, नितिन, प्रभुनाथ जायसवाल, राणा सिंह,विष्णुकांत अग्रवाल, संतोष खरवार, विश्वनाथ चौहान, अनिल यादव, अनिल गुप्तागुड्डू, सतीश चौहान, अखिल पोद्दार, आशीष गुप्ता, किरण शर्मा, निधि तिवारी,चंद्रकांत तिवारी, सुधीर चौहान, सुनील विश्वकर्मा, आलोक वरूण, जैनेंधरधरदूबे, राहलु जायसवाल लक्की मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें