फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी को दूर करने मे विभाग असमर्थ, टीबी खोज में बढ गए 115 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। टीबी मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी टीबी मरीजों की संख्या बढ़ गई। अब यह आंकंड़ा 2280 के पार हो गया है। जबकि पिछले वर्ष 2165 टीबी के मरीज पाए गये थे।
विज्ञापन

डाट्स अपनाओं टीबी भगाओ योजना के तहत बुधवार को सीएमओ कार्यालय में अधिकारियों व डाट्स केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक में यह तथ्य सामने आया है। जिसमें सीएमओ डा. पी के मिश्रा ने कहा कि जनपद में टीबी के रोगी बढ़ रहे है। यह चिंता का विषय है। इसपर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इसकी मानिटरिंग की जरूरत है। ताकि पता चल सके कि इस रोग की चपेट में आने के बाद अपना नियमित इलाज करा रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि टीबी किसी को भी हो सकती है। इसे दूर भगाने के लिए सरकार सभी सरकारी केंद्रों पर डाट्स की सुविधा उपलब्ध करा दी है। केवल अब मानिटरिंग की आवश्यकता है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें