स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश यादव की अध्यक्षता में अध्यापकों की बैठक हुई। इसमें शासन के निर्देश के अनुरूप विभिन्न योजनाओं के बारे में खंड शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों को विस्तार से अवगत कराया।
बैठक में जल्द से जल्द बच्चों को स्वेटर वितरित करने, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर 5 विद्यालयों का चयन, 10 फरवरी को कृमि दिवस पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का आह्वान किया गया। कहा कि बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवा खाना खाने के आधे घंटे बाद देना है। जो बीमार हो या किसी प्रकार की दवा चल रही हो, उन्हें यह दवा नहीं देनी है। उन्होंने जूता मोजा वितरण एवं अन्य कार्यक्रम की समीक्षा की। अध्यापकों को स्पष्ट रुप से निर्देशित किया कि हर हाल में स्वेटर का वितरण चयन समिति गठन करके करेंगे। कहा कि इस कार्य को गंभीरता के साथ समय से पूरा करें। इस दौरान मंडल स्तर पर हुए खेलकूद कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान के लिए 6 अध्यापकों रमाकांत यादव, हरिशंकर प्रसाद, सुदामा, आशीष, लाल बहादुर मौर्य हंसराज यादव को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सह समन्वयक केडी मिश्रा,संकुल प्रभारी, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।