फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर के दूसरे दिन छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। केंद्रीय विद्यालय में आयोजित संभागीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी और राष्ट्रीय एकता शिविर के दूसरे दिन शनिवार को छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति के लोक पक्ष को उजागर किया । आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान वाराणसी संभाग के पांचों संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 234 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरूआत केबी संगठन वाराणसी संभाग के उपायुक्त डीटीएस राव तथा सहायक आयुक्त मीनाक्षी जैन ने दीप कर कीं।
एक भारत श्रेष्ठ भारत के ध्येय वाक्य वाले इस शिविर में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य और लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता में त्रिपुरा की लोक नृत्य आधारित समूह नृत्य प्रतियोगिता, एकांकी प्रतियोगिता तथा सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी के विभिन्न उत्कृष्ट कार्यो की उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की । बताया गया कि इस शिविर के विजयी प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने नई दिल्ली जाएंगे। इसके साथ साथ ये सभी बच्चे 5 दिन के कार्यक्रम के तहत त्रिपुरा का भ्रमण भी करेंगे । शनिवार को अंग्रेजी भाषण, प्रश्नोत्तरी तथा अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। निर्णायक डॉ. अनिल यादव, डॉ. मुसाफिर सिंह, बीएचयू के प्रख्यात संगीत विशेषज्ञ डॉ. होम्बल, डॉ. प्रभाकर सिंह आदि रहे। इस मौके पर केवी बीएचयू की प्रधानाचार्य डॉ. पूनम सिंह,केबी मुगलसराय के उपप्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह आदि रहे। अतिथियों का स्वागत संयोजक पीए खानखाना और मनीष पांडेय नेस्त्रत्त् जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य सोमपाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें