फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवक एवं महिला समिति का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुगलसराय (ब्यूरो)। विकासखंड नौगढ़ स्थित ब्लाक सभागार में बैठक की गई जिसमें सर्वसम्मित से क्षेत्रीय युवक व महिला समिति का गठन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय युवक समिति में रामआशीष निवासी धौठवां जयमोहनी को अध्यक्ष नंदलाल निवासी मझगांवा को उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार निवासी भरवटीया को मंत्री, सुरेन्द्र यादव निवासी देउरा को कोषाध्यक्ष, गुड्डू निवासी पसिया को संगठन मंत्री, परमहंस निवासी बसौली को जिला प्रतिनिधि एवं योगेन्द्र निवासी जयमोहनी, रामसेवक निवासी अमृतसर, राम निवासी बजरडीहा को सदस्य चुना गया। वहीं क्षेत्रीय महिला समिति में गुंजा देवी निवासी चकरघट्टा को अध्यक्ष, संगीता देवी निवासी मझगांवा को उपाध्यक्ष, मालती देवी निवासी अमदहा चरनपुर को मंत्री, ममता निवासी भटवरिया को कोषाध्यक्ष, रिंकु निवासी देउरा एवं सुमन निवासी बोदलपुर को सदस्य चुना गया। अध्यक्षता गंगाधर यादव सचिव जिला युवक समिति जनपद चंदौली ने किया । इस दौरान युवा कल्याण एवं प्रांतीय दल रक्षक अधिकारी शंकर यादव ने लोगों को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें