फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत 27 लोगों को सात करोड़ 51 लाख का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय मंडल की ओर से नवंबर माह में सेवानिवृत्त होनेवाले कर्मचारियों व मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को समापक भुगतान किया गया। डीआरएम आफिस में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआरएम ने 27 कर्मियों को सात करोड़ 51 लाख 36 हजार 354 रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन

समारोह की शुरूआत वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर और समापक भुगतान का वितरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे लोको मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को स्वस्थ रहने के गुर सिखाए। समारोह में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके दूबे, मुख्य सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र, वरीय मंडल वित्तप्रबंधक मौजूद रहे।संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी चंद्रशेेखर आजाद ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें