फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवयुवक मंगल दल के सदस्यों ने लगाए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कमालपुर। क्षेत्र के रैपुरा गांव में बुधवार को नवयुवक मंगल दल की ओर से सौ पौधे लगाए गये। जिसमें आम, नीम, पीपल, शीशम, पाकड़, अशोक, अर्जुन, कटहल के पौधे शामिल रहे। पौधरोपण करने वालों में नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष रविप्रकाश यादव, नन्हे यादव, प्रिंस पांडेय, आलोक यादव, प्रीतम मौर्य शामिल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने गांव के सभी लोगों को आह्वान किया कि पौधे लगाने में अपना सहयोग अवश्य दें। पेड़-पौधों की घटती संख्या के कारण पूरे विश्व का पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। इसी समस्या को देखते हुए दीपावली के दिन फुलझड़ी पटाखा ना छोड़ कर पौधारोपण करने का फैसला किया गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के क्रांति प्रचार मंत्री डॉ. देवेंद्र यादव ने कहा कि नवयुवकों ने पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण का पुनीत कार्य किया है क्योंकि वृक्ष है तो जल है और जल है तो जीवन है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें