मुगलसराय। नगर के रविनगर स्थित काली मंदिर का हाल ही में जीर्णोद्धार किया गया है। जीर्णोद्धार के बाद मूर्ति स्थापना के पूर्व छह दिवसीय पूजन अर्चन का सिलसिला सोमवार को शुरू हुआ। पहले दिन 24 घंटे के लिए अखंड रामायण पाठ की शुरूआत हुई। 18 को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
मां काली मंदिर पूजा समिति की ओर से छह दिवसीय हवन पूजन के पहले दिन विधि विधान से मां काली, बजरंग बली आदि देवी देवताओं की पूजा अर्चना की गई और इसके बाद अखंड रामायण पाठ की शुरूआत हुई। पूजा समिति के अनुसार अखंड रामायण पाठ का समापन मंगलवार को होगा। बुधवार को सुबह सात बजे नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन शाम को चार बजे मूर्ति स्थापित की जाएगी और 19 और 20 को हवन पूजन किया जाएगा। 21 अप्रैल को देवी देवताओं का शृंगार के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें सैकड़ो भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे। पूजा समिति में शामिल विकास गर्ग, रामायण यादव, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, शम्मी अग्रहरी ने बताया कि वार्षिकोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है।