चकिया। नगर के शमशेर ब्रिज पर रोज लगने वाला जाम नगरवासियों के लिए मुसीबत बन गया है। जाम के चलते जहां आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं व्यापार भी प्रभावित है। सोमवार की दोपहर लंबा लग गया। जिसमें लोगों को काफी परेशानी हुई। जाम में वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने जाम से मुक्ति के लिए प्रशासन से मांग की है।
इलिया-बिहार, चन्दौली व चकिया के वाहन नगर के बीचोंबीच चन्द्रावती नाले पर बने शमशेर ब्रिज से होकर गुजरते है। शमशेर ब्रिज से इलिया की ओर मुड़ने वाला मोड़ सकरा है। जिससे ब्रिज के पास मोड़ पर बड़े वाहनों के मुड़ने में समय लगता है। जिससे जाम लग जाता है। ब्रिज से होकर रास्ता कोतवाली, जिला संयुक्त चिकित्सालय, आदित्य नारायण राजकीय इण्टर कालेज, डाकघर सहित तमाम सरकारी कार्यालयों तक जाता है। इस मार्ग पर दुकानदारी भी जाम के कारण प्रभावित होती है। सोमवार को शमशेर ब्रिज मार्ग पर घंटों जाम का सामना राहगीरों को करना पड़ा। जाम की समस्या से निजात पाने के लिए नगर के निवासी सरदार राजकुमार सिंह, शैलेन्द्र केशरी, प्रीतम जायसवाल, महेन्द्र गुप्ता, अरविन्द मोदनवाल, धर्मपाल गुप्ता ने प्रशासन से मांगकी है।