फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की कमी से इंटरसिटी समेत 11 जोड़ी ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू के कारण ट्रेनों में यात्रियों की कमी है। यात्रियों की कमी के चलते रेलवे अब ट्रेनों को बंद कर रहा है। पूर्व मध्य रेलवे ने पं. दीनदयाल उपाध्याय से होकर गुजरने वाली इंटरसिटी समेत 11 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त कर रही है। इसमें पांच जोड़ी एक्सप्रेस हैं जबकि छह जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें हैं। डीडीयू दिलदारनगर पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कत होगी।
विज्ञापन

कोरोना के कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या तेजी से कम हुई है। स्थिति यह है कि मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, सिकंदराबाद, अहमदाबाद सहित अन्य औद्योगिक शहरों में जाने वाली ट्रेनों में यात्री नहीं के बराबर हैं। इससे रेलवे को नुकसान हो रहा है। इसको देखते हुए ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की संख्या में कमी और कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए पांच जोड़ी एक्सप्रेस और छह जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बंद कर रही है। इसके तहत पटना भभुआ रोड इंटरसिटी अप और डाउन 25 मई से निरस्त रहेगी। वहीं 03259 अप और 03260 डाउन पटना-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 से, 03253 अप और 03254 डाउन पटना-बानसवाडी स्पेशल ट्रेन 27 मई से अगले आदेश तक नहीं चलेगी। 25 मई से 03242 अप और 03241 डाउन राजेंद्रनगर टर्मिनल-बांका स्पेशल ट्रेन, 24 मई से 05161 मुजफ्फरपुर- मंडुआडीह स्पेशल नहीं चलेगी। इसी तरह 25 मई से पं. दीनदयाल उपाध्याय दिलदारनगर, दिलदार नगर ताड़ीघाट पैसेंजर रद्द रहेगी। 25 से ही फतुहा-राजगीर मेमू, सियालदह- सहरसा स्पेशल ट्रेन भी नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें