धानापुर। कस्बा स्थित साधन सहकारी समिति क्रय केंद्र पर चल रही गेहूं खरीद की वास्तविकता जानने के लिए शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जिला सचिव सुजीत जायसवाल व सुर्यमुनि तिवारी पहुंचे। उन्होंने केंद्र प्रभारी से मिलकर गेहूं खरीद का हाल जाना।
उन्होंने कहा कि गेहूं बेचने आने वाले किसानों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने केंद्र पर मौजूद किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। जिलाध्यक्ष ने केंद्र प्रभारी से कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए। केंद्र व प्रदेश सरकार कोविड़ महामारी को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर उपयोगी दवाएं उपलब्ध कराने के साथ ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रही है। साथ ही क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदारी में किसानों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर बद्री सिंह आदि मौजूद रहे।