सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुक्रवार को बीएड और एमए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़ाका दल की टीम ने सघन जांच की। इस दौरान 11 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। टीम ने इसकी सूचना तत्काल केंद्राध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय को दी। प्राचार्य ने तत्काल विश्वविद्यालय पर नियमावली के अनुसार फाॅर्म 19 के तहत अनुचित साधन प्रयोग में पकड़े गए परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की बीएड और एमए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। सकलडीहा पीजी कॉलेज में पंजीकृत परीक्षार्थी की संख्या 588 थी। द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान 10 परीक्षार्थी सख्ती के कारण अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों के पास से मिली नकल सामग्री साक्ष्य सहित अग्रिम कार्रवाई के लिए विश्वविद्यालय को भेजी गई है। प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया जो भी छात्र नकल करते हुए पकड़े जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की होगी। संवाद