नगर पालिका क्षेत्र में सड़क नाली और दुकानों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने नगर पालिका की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। शासन ने पालिका को 1.84 करोड़ लाख रुपये से कार्य कराने की अनुमति प्रदान की है। नगर पालिका के चेयरमैन सोनू किन्नर की ओर से क्षेत्र के विकास के लिए नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर धन की मांग की गई थी। इसमें सड़क, नालियोंं के साथ दुकानोंं के निर्माण के लिए भी शासन को पालिका की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था। चैयरमैन के मुताबिक 1.3 करोड़ से नगर पालिका नगर क्षेत्र में 9 दुकानें बनेगी। 83 लाख रुपये से सड़कों और नालियों का निर्माण होगा। बता दें कि नगर पालिका हाल ही में 5.3 करोड़ की लागत से शहर की 64 सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया है। नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि पालिका क्षेत्र में दुकानों के अलावा सड़क और नालियों के निर्माण के लिए 1.84 लाख एक करोड़ की धनराशि की स्वीकृत मिली है।धनराशि मिलते ही टेंडर करवाकर कार्य शुरू करवाया जाएगा।