फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर साढ़े दस लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने रविवार को रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को साढ़े दस लाख रुपये के साथ पकड़ा। ज्वेलरी का कारिगर बिना आवश्यक कागजात लिए नकदी लेकर जा रहा था। जीआरपी की सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम नकदी और आरोपी को अपने साथ वाराणसी ले गई।
विज्ञापन

जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की तलाश कर रही थी। प्लेटफार्म संख्या एक और दो के फुटओवर ब्रिज की सीढ़ी के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हाल दिखा। तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से 10.50 लाख रुपये बरामद किए गए। उसने अपना नाम मुशर्रफ बताया। वह पश्चिम बंगाल के हुबली जिले के वाकानगर का रहने वाला है।
उसने बताया कि वह सोने चांदी के ज्वेलरी बनाने का कारीगर है। वाराणसी से गहनों के पैसे लेकर पश्चिम बंगाल अपने घर जा रहा है। वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। जीआरपी ने बरामद हुए रुपयों के बारे में आयकर विभाग वाराणसी को सूचित किया। आयकर विभाग की टीम के आने पर रुपये और आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें