फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर सपा-बसपा ने की मंत्रणा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव की तैयारियों पर की मंत्रणा
विज्ञापन


बूथ प्रभारियों की बैठक में पूर्व सीएम अखिलेश के कार्यों का किया बखान
अमर उजाला ब्यूरो
नौगढ़। लोकसभा राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र चकिया इकाई के स्थानीय तहसील में नियुक्त सपा व बसपा के बूथ प्रभारियों की बैठक बुधवार को दुर्गा मंदिर के पोखरे पर हुई। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

सपा-बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्षों के आह्वान पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि विधान सभा प्रभारी प्रभुनारायण यादव ने कहा कि आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की जरूरत है। ये चाय पिलाकर आपको ठगने का कार्य शुरू करेंगे। कहा कि सपा-बसपा के कार्यकर्ता एक दूसरे से मिलकर विजय पताका फहराने की तैयारी में जुट जाएं क्योंकि भाजपा के लोग झूठ बोलने में माहिर हैं। डॉक्टर आंबेडकर और लोहिया के नाम पर चलने वाली विकास योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। शिक्षामित्र से लेकर शिक्षक व कर्मचारी पुरानी पेंशन के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं और प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। कहा कि सपा-बसपा गठबंधन यूपी से भाजपा का सफाया कर देगा। बैठक में राधे सिंह खरवार, राम स्वार्थ खरवार, सुरेश कोल, अखिलेश यादव, प्रेमचंद विश्वकर्मा, इंद्रजीत भारती, कमला भारती मौजूद रहे। अध्यक्षता राजनाथ यादव व संचालन संतलाल यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें