विकास कार्यों के लिए दी 23 करोड़ की सौगात
केवीके सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कार्यों का शिलान्यास व लोकापर्ण किया
केवीके में लोकार्पण-शिलान्यास के अवसर पर बोले डॉ. पांडेय,
जनता की उम्मीदों और विकास कार्यों की कसौटी पर खरा उतरा
सचित्र 51
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने बुधवार को जनपद वासियों को 23 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यालय स्थित केवीके सभागार में उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से कराए गए और पास हो चुके 138 कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पढ़ाव से साहूपुरी सीआरपीएफ कैंप तक दो करोड़ 85 लाख लागत से निर्मित सड़क तथा मंडी समिति द्वारा दो करोड़ 96 लाख से निर्मित 18 ग्रामीणों का लोकार्पण किया। इसके अलावा नलकूप विभाग की ओर से एक करोड़ 47 लाख लागत से पांच नलकूप, डूडा की ओर से 91 लाख से सात स्थानों पर नाली और सीसी रोड, आरईएस द्वारा दो करोड़ 57 लाख से 32 आंगनबाड़ी केंद्र, पीडब्ल्यूडी द्वारा 12 करोड़ 39 लाख से 75 बनने वाली सत़कों का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने 22 लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और चूल्हा दिया। वहीं आठ लोगों को नया राशन कार्ड तथा दस कोटेदारों को आई स्कैनर वितरित किया। इसके पूर्व उन्होंने पांच नवजातों को अन्न प्रासन भी कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए कोई कोताही नहीं की गई। सड़क से लेकर रेल सुविधाएं बढ़ाई गई। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र का विकास हो या फिर खाद के लिए रैक प्वांईट, सब मुहैया कराया गया। दावा किया कि जनता के बीच में उन्होंने विकास का नया आयाम प्रस्तुत किया है। जनता की उम्मीदों और विकास कार्यों की कसौटी पर खतरा उतरा हूं। इस दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल, सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, पीडी सुशील कुमार, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, उप कृषि निदेशक विजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती, सीवीओ एसपी पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी आरके सिंह, डीएसओ सीमा सिंह, सीएमओ आरके मिश्र, भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, शिवशंकर पटेल, आरपी सिंह, अवनींद्र सिंह, मोती मौर्य मौजूद रहे।
02-आठ करोड़ की लागत से संवरेगा कालेश्वरनाथ मंदिर
सकलडीहा। भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बुधवार को बरठी में बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर आठ करोड़ की लागत से संवारा जाएगा। बुधवार को सांसद ने कालेश्वर मंदिर के साथ ही सरोवर, धर्मशाला, कार्यालय, बाउंड्री, योगशाला कार्यों का शिलान्यास किया। इसके पूर्व सकलडीहा, बबुरी, चंदौली, सैयदराजा, कमालपुर, वाराणसी के लम्ही सहित छह सुलभ शौचालय का उद्धाटन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि 14.50 करोड़ की लागत से सकलडीहा से सैदपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही। इस मौके पर सुलभ इंटर नेशनल की निदेशक आभा, काशी विश्वनाथ मंदिर के सीओ विशाल सिंह, विधायक साधना सिंह,जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, सत्यप्रकाश गुप्त,सूर्यमुनी तिवारी, अलिन सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, रामअधार गुप्त, अमित सिंह, सौरभ सिंह,राजेश सिंह, शैलेन्द्र पांडेय, पूनम चौहान मौजूद रहे।
03-मोदी युग का देश है, आतंकियों को यह समझ लेना चाहिए- डॉ. महेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली/सकलडीहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय कहा कि पाकिस्तान ने जुर्रत की तो इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। पाक धरती से आतंकी पैदा करना बंद करें। अपनी करतूतों में सुधार लाएं। यदि आतंकी गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाता है तो पाकिस्तान का स्वरूप बिगड़ जाएगा। वह बुधवार को चंदौली के बिछिया में विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास के बाद संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले सकलडीहा में आयोजित कार्यक्रम में मोदी युग का देश है। जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। आतंकियों को यह समझ लेना चाहिए कि वे कहीं भी छुपे रहेंगे। खोजकर तेरही हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए दुनियाभर के देशों से समर्थन मिल रहा है। आतंकवादियों को संरक्षण दे रहे पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश दुनिया में तेजी से मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। सकलडीहा में उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पूजा-अर्चना भी की।