फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी की काठी गीत पर नृत्य कर नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/ चहनिया। रविनगर स्थित शुभकामना पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव प्रेरणा-2019 रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि होमियोपैथिक के वरीष्ठ चिकित्सक एसएम दूबे ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूलों में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। इसके बाद बच्चों ने स्केटिंग योगा, ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा एलकेजी के बच्चों ने लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को ताली बजाने पर विवश कर दिया। इसके अलावा यूकेजी व कक्षा एक के छात्रों ने भी विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों को ताली बजाने पर विवश कर दिया। इस मौके पर ओपी जिंदल, प्रताप नारायण सिंह, सतीश जिंदल, संजय राय, आशा, गुरजीत मौजूद थे।
वहीं चहनिया विकासखंड के नदेसर मारूफपुर स्थित फ्रेंडशिप फ्लावर पब्लिक स्कूल प्रागंण में भी धूमधाम से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक प्रतिनिधि विकास यादव यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने गीत संगीत प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। विद्यालय के निदेशक नंदकिशोर शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राहुल अग्रहरी, अमृत चौरसीया, जोखू सिद्दकी, दूधनाथ यादव, विरेंद्र यादव, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, राकेश जायसवाल, अश्वनी शर्मा, ओमप्रकाश यादव, विरेंद्र यादव, श्याम कुमार शर्मा, राकेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे। संचालन नंदकिशोर शर्मा व धन्यवाद ज्ञापन अश्विनी कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें