फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया और गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला और आजादी की लड़ाई में कांग्रेस की भूमिका को बताया। इसके अतिरिक्त देश को तरक्की की राह दिखाने वाले कांग्रेस की नीतियों व सिद्धांतों के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ता तैयारियों को तेज करें। यह चुनाव देश की दिशा व दशा तय करने की कड़ी में बहुत ही अहम है। आजादी के बाद भारत को बैलगाड़ी युग से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक कांग्रेस का त्याग, बलिदान व संघर्ष का इतिहास रहा है। देश की एकता व अखण्डता को बनाए रखने के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव तत्पर व संघर्षरत रही है। वर्तमान में कांग्रेस की एक ऐसी पार्टी है जिसके प्रति समाज के सभी वर्ग का भरोसा मजबूत हुआ है। इस अवसर पर तौफिक खान, ईश्वरी शरण, प्रभात मिश्रा, अखिल मदन तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन आलोक सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें