फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: केबल जलने से गुल रही 100 घरों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह गांव के समीप रविवार की शाम स्कॉर्पियो के धक्के से बिजली के चार पोल गिर गए। इससे आधा दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति सात घंटे बाधित रही। बिजली निगम के कर्मचारियों ने देर रात आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन


रविवार की शाम एक स्कॉर्पियो गौरी माइनर पर बने बिलारीडीह बौरी मार्ग पर गौरी गांव की ओर जा रही थी। बिलारीडीह गांव के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के पोलों को टक्कर मारते हुए माइनर में पलट गई। इसमें बिजली के चार पोल क्षतिग्रस्त हो गए। तार भी टूट गए। इससे गोधना, बिलारीडीह, महेवा, जफरपुर, चकिया आदि गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने बिलारीडीह उपकेंद्र पर दी। सूचना पर अवर अभियंता मोहम्मद शाहिद अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने सभी खंभों व तारों को दुरुस्त कराकर देर रात बिजली आपूर्ति बहाल कराई। हालांकि तब तक भीषण गर्मी में ग्रामीण काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें