फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कायस्थ समाज की एकजुटता पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कायस्थ समाज की बैठक चंदौली नगर स्थित एक मैरिज लॉन में हुई। इसमें संगठन की मजबती और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस दौरान राजनीति में उचित भागीदारी के लिए कायस्थ समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


बैठक की शुरूआत मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने की। उन्होंने कहा कि राजनीति में भागीदारी के लिए हमें एकजुट होना होगा। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व के लिए कायस्थ समाज को संगठित होना होगा। वाराणसी से आए अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि एकजुट होकर हमें समाज के लिए कार्य करना होगा। बैठक में समाज के लोगों से एक जून को मतदान करने की अपील की गई। इस अवसर पर राजू कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, विक्रम श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, शौर्य श्रीवास्तव आदि रहे। संचालन अनिल कुमार श्रीवास्तव, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एससी श्रीवास्तव ने दिया। स्वागत आयोजक शंभूलाल श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें