फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सरचार्ज में 100 और मूलधन में 25 प्रतिशत मिलेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। प्रदेश सरकार ने बिजली बिल राहत योजना 2025 लागू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी। यह जानकारी अमड़ा उपकेंद्र के अवर अभियंता इंद्रजीत सिंह ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्युत बिल राहत योजना के तहत बकाया धनराशि को एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत व मूलधन में 25 प्रतिशत तक छूट देने का निर्णय लिया गया है। बताया कि यह छूट तीन चरणों में दी जाएगी। प्रथम चरण एक से 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराने पर 25 प्रतिशत, द्वितीय चरण एक जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक 20 प्रतिशत तथा तृतीय चरण एक से 28 फरवरी तक पंजीकरण कराने पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। कहा कि जो उपभोक्ता पहले पंजीकरण कर भुगतान करेंगे उन्हें अधिक लाभ मिलेगा।उन्होंने बिजली बिल के बकाएदार उपभोक्ताओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें