शिकारगंज क्षेत्र के पंडी गांव में विकास कार्य का लोकार्पण करते चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार
शिकारगंज । देश और प्रदेश की प्रगति में गांवों के विकास का अहम रोल रहता है, जिससे गांव के विकास में पूर्वांचल विकास निधि की भूमिका निभा रहा है। यह बातें मंगलवार को विधायक कैलाश आचार्य ने पंडी गांव में लगभग 24 लाख से सीसी रोड व कवर युक्त नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण के दौरान कही।
भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली भाजपा सरकार ने गांव के विकास को केंद्र बिंदु बनाया है। गांव के लोगों को शहरों और महानगरों की भांति बिजली, पानी, सड़क आदि सुविधाओं से परिपूर्ण करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर गणेश मौर्य, हिम्मत बहादुर सिंह, योगेंद्र सिंह, राजेश पासवान, परितोष गुप्ता आदि थे।
शिकारगंज क्षेत्र के पंडी गांव में विकास कार्य का लोकार्पण करते चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार