फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूपों के बिजली कनेक्शन नहीं कटने से 10 हजार किसानों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश न होने की वजह से जिले के किसान परेशान हैं। नहरों में भी पानी नहीं है। ऐसे में किसानों का एकमात्र सहारा सरकारी और निजी नलकूप हैं। जिनसे खेतों की सिंचाई हो रही है। किसानों के लिए सीएम योगी ने एक बड़ा एलान किया है। जिसके तहत ट्यूबवेल के विद्युत कनेक्शन का बिल बकाया होने के बाद भी कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे। जनपद में कुल निजी और सरकारी 232 ट्यूबवेल से जुड़े लगभग 10 हजार से ज्यादा किसानों को इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में जनपद में सरकारी व निजी मिलाकर कुल 232 ट्यूबवेल हैं। इस वर्ष एक क्यूसेक क्षमता के 12 मिनी ट्यूबवेलों का लाभ किसानों को मिलने की घोषणा की गई है। इससे 10 हजार से ज्यादा किसानों की छह सौ हेक्टेयर खेत की सिंचाई हो सकेगी। वहीं कई निजी नलकूपों पर बिजली का भारी भरकम बिजली का बिल बकाया हो गया है। कुछ दिन पूर्व बिजली विभाग ने इन नलकूपों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की थी। तत्कालीन डीएम के मामले में हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा था। हालांकि अभी भी कई नलकूपों का बिजली का बिल बकाया है। अब राज्य सरकार की ओर से जनपद के किसानों को सौगात मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नलकूपों के बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन न काटने के आदेश दिए हैं। साथ ही आसान किस्तों में बिल की वसूली करने का निर्देश भी दिया है। इससे जिले के उन किसानों में हर्ष है जिनके नलकूपों का बिजली का बिल बकाया है। इस संबंध में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के आदेश के अनुसार नलकूपों के कनेक्शन बकाए बिल के कारण नहीं काटे जाएंगे। बकाया बिल वसूलने के लिए आसान किस्त बनाने के अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें