पीडीडीयू नगर। बलुआ पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीडीडीयू नगर कस्बे से 10 हजार रुपये के इनामी पशु तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के सिस्टी गांव निवासी दीवाकर कन्नौजिया के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बलुआ थाने में गोवध, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बलुआ थाने के अपराध निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गिरोह बनाकर पशु तस्करी करता है।