बंगलुरू में होने वाली नेशनल क्यूकुशिन कराटे टूर्नामेंट में जिले से 10 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। फाइट और काता की प्रतियोगिता में चयन के बाद से खिलाड़ियों में खुशी है। नेशनल टूर्नामेंट में चैंपियन होने पर प्रतिभागी वर्ष 2025 में दुबई में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
जेबी कराटे क्लब के कोच सेंसी सुनील सिंह ने बंगलुरू में 22 व 23 नवंबर को होने वाले नेशनल क्यूकुशिन कराटे टूर्नामेंट में क्लब के 10 लड़कों का चयन फाइट और काता के लिए हुआ है। इसमें रामभरोस, सुनील कुमार, सूर्यकांत, रोशन सैनी, राजकुमार, सौरभ, गौरव, लक्ष्य, शुभम, और उत्कर्ष शामिल हैं।
बताया कि सभी खिलाड़ी 19 नवंबर को ट्रेन से बेंगलुरू के लिए रवाना होंगे। जो वहां पर होने वाले नेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट में तीन ग्रुप को शामिल किया गया है। जिसमें लाइट, मिडिल और हैवी वेट शामिल है। पीडीडीयू नगर से लाइटवेट में तीन खिलाड़ी, मिडिल वेट में दो और हैवीवेट में दो खिलाड़ियों को सेलेक्ट किया गया है। वहीं काता प्रतियोगिता के लिए सीनियर और जूनियर ग्रुप मिला कर तीन खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। सेंसी सुनील सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट में जो चैंपियन होगा वह 2025 में दुबई में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेगा।