फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुलिया निर्माण के बाद भी नही हटाया बैरिकेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। चंदौली से लेकर सकलडीहा वाया चहनिया सैदपुर मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि सकलडीहा राजवाहा पर पुलिया चौड़ीकरण के लिए बैरिकेडिंग किया गया है। एक तरफ की पुलिया बनने के बाद भी महीनों से बैरिकेडिंग नहीं हटाया गया जिससे आए दिन जाम की समस्या हो रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने आरोप लगाया कि सकलडीहा राजवाहा पर एक तरफ की पुलिया का निर्माण हो चुका है इसके बाद भी बैरिकेडिंग नहीं हटाई गई है। जिससे काफी दिक्कत हो रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने कार्यदायी संस्था की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें