फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बंदरगाह के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी

विज्ञापन
नियामताबाद के​​ मिल्कीपुर में बंदरगाह की जमीन से अतिक्रमण हटवाते एसडीएम अनुपम मिश्रा। स्रोत:-जा
विज्ञापन
मिल्कीपुर में बंदरगाह के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन

नियामताबाद। विकासखंड के मिल्कीपुर स्थित भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) की बंदरगाह परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को राजस्व विभाग की टीम ने भारी पुलिस और पीएसी बल की मौजूदगी में बंदरगाह के लिए सीमांकित भूमि पर कब्जा प्राप्त किया।
इस दौरान टीम ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाते हुए अधिग्रहण सुनिश्चित कराया। एसडीएम ने बताया कि लंबे समय से अधिग्रहण प्रक्रिया लंबित चल रही थी, जिसके कारण बंदरगाह निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए पूरे क्षेत्र का सर्वे कर कब्जा दिलाने की कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। बताया कि अब भूमि का पूर्ण अधिग्रहण होने के बाद बंदरगाह परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार अमित सिंह, क्षेत्राधिकारी कृष्णमुरारी शर्मा, कोतवाल गगनराज सिंह, आईडब्ल्यूएआई के अधिकारी तथा कार्यदायी संस्था के प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें