वाराणसी के विद्यालयों में सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं की परीक्षा को इस बार 15 फरवरी से 30 मार्च तक कराने की तैयारी चल रही है। विद्यालयों में इसके पहले 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से तिथि तय नहीं हुई है।
नई दिल्ली में आयोजित बैठक में परीक्षा संबंधी तैयारियों पर चर्चा की गई। बनारस से करीब आधा दर्जन विद्यालयों के प्रधानाचार्य बैठक में शामिल हुए। सूत्रों की माने तो पारदर्शिता के लिहाज से इस बार प्रैक्टिकल के लिए भी केंद्र बनाए जा सकते हैं।