फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी पर हमले के समय कौन कर रहा था मोबाइल से बात?

Sat, 27 Apr 2013 12:25 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसपी जियाउल हक पर जब भीड़ जानलेवा हमला कर रही थी उस समय मौके से कम से कम दो लोगों की मोबाइल फोन पर बात हो रही थी। सीबीआई इन दोनों को चिह्नित करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


डीएसपी के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों से भी रिमांड पर शुरू हुई पूछताछ में सीबीआई ने खास तौर पर यही पूछा।

डीएसपी जियाउल हक की हत्या की साजिश का खुलासा करने की कोशिश के दौरान सीबीआई को इसकी जानकारी लगी थी कि जिस दौरान डीएसपी पर जानलेवा हमला हो रहा था, कुछ लोग मौके से ही लखनऊ व प्रतापगढ़ के कुछ नंबरों पर बात कर रहे थे।

सीबीआई ने इस बात की पुष्टि इलेक्ट्रानिक सर्विलांस और मोबाइल टॉवर नेटवर्क डाटा से भी की है।

लेकिन सीबीआई को अभी तक इसका जवाब नहीं मिल सका है कि मौके से कौन किससे बात कर रहा था या घटनाक्रम का आंखों देखा हाल बता रहा था। सीबीआई ने इन सवालों का जवाब तलाशने के लिए ही पिछले दिनों गिरफ्तार सातों आरोपियों की रिमांड पर लेने के लिए अदालत से गुजारिश की थी।
विज्ञापन


इन आरोपियों की रिमांड अवधि शुक्रवार को दिन से शुरू हो गई। सीबीआई ने इन्हें अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीबीआई की टीमें भी आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ में जुटी थीं।

आरोपियों से यह सवाल किया जा हा है कि ऐसे कौन लोग थे, जो मौके से बात कर रहे थे। क्या मौके पर कुछ ऐसे लोग भी थे, जो इस गांव के रहने वाले नहीं थे। कितने लोगों के पास असलहा था। किस-किस ने सीओ को पीटने में भूमिका निभाई।
विज्ञापन


सीबीआई इनसे मोबाइल फोन के दो सिमकार्डों के बारे में जानकारी चाह रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें