फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा भैया, पत्नी समेत 5 के खिलाफ मुकदमा

Sat, 29 Jun 2013 01:04 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री राजा भैया की मुश्किलें खत्म होते नहीं दिख रही हैं। राजा भैया, उनकी पत्नी के साथ ही करीबी रोहित सिंह व उसकी पत्नी के खिलाफ पूर्व मंत्री के पूर्व पीआरओ ने अलीगंज थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


उसने इन सब पर उसके नाम से फर्जी तरीके से खाता खुलवाने का आरोप लगाया है। इस फर्जीवाड़े में एचडीएफसी बैंक पुरनिया शाखा के मैनेजर को भी नामजद किया गया है।

पूर्व पीआरओ इससे पहले राजा भैया और उनकी पत्नी पर अनाज घोटाले में संलिप्त होने का भी आरोप लगा चुके हैं।

प्रतापगढ़ निवासी राजीव यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 2004 से 2008 के दौरान वह राजा भैया के पीआरओ रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री व उनकी पत्नी भानवी ने उनका इलाहाबाद बैंक के खाते की चेकबुक अपने पास रख ली।
विज्ञापन


कई बार मांगने पर भी इन लोगों ने उसे नहीं लौटाया। राजीव का आरोप है कि आईसीआईसीआई बैंक में सलाहकार राजा भैया की पत्नी व उनके करीबी रोहित व उसकी पत्नी मोनिका सिंह ने इसके बाद उनका काम देखना शुरू कर दिया था।

रोहित व मोनिका ने उसके एक चेक पर खुद ही उसका दस्तखत कर 2009 में पुरनिया स्थित एचडीएफसी बैंक में 11 हजार रुपये से नया खाता खोल लिया। इस खाते में चेक तो उसका लगाया गया पर उसकी फोटो की जगह रोहित की फोटो चस्पा की गई।

राजीव का आरोप है कि पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी की सहमति से फर्जी तरीके से खोले गए इस खाते में कोई बड़ी हेराफेरी की जानी थी।

यह भी आरोप लगाया कि इस फर्जीवाड़े में संबंधित शाखा के प्रबंधक बशीरउल्ला सरवर का भी शामिल थे। पुलिस ने पांचों लोग के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468 व 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


एसएसपी जे रविंदर गौड़ का कहना है कि राजीव के नाम से खोले गए खाते में रोहित का फोटो लगाया गया था। खाते से दो बार लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें