फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा की महिला नेता समेत 250 लोगों पर केस दर्ज

Thu, 29 Aug 2013 12:43 AM IST
सीतापुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सपा के नगर विधायक राधेश्याम जायसवाल के पुत्रों और एक ग्रामीण परिवार के लोगों के बीच हुए विवाद के बाद हाईवे पर जाम लगाने व पुलिस पर पथराव के मामले में कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता पूनम मिश्रा समेत नौ नामजद व करीब ढाई सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को सपा के नगर विधायक राधेश्याम जायसवाल के पुत्रों सचिन और शैलेंद्र जायसवाल व एक ग्रामीण परिवार के लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान फायरिंग से एक युवक कृष्णपाल यादव जख्मी हो गया था।

उधर सपा विधायक ने भी बेटे पर हमला किए जाने का आरोप लगाया था। इस प्रकरण में दोनों ओर से केस दर्ज कराए गए थे, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया था। जाम खुलवाने के दौरान ग्रामीणों व पुलिस के बीच पथराव हुआ था।
विज्ञापन


इसमें कई ग्रामीणों के अलावा इंस्पेक्टर विनय गौतम व कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे।

बवाल करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता पूनम मिश्रा, अशोक यादव व दिनेश यादव समेत नौ नामजद व करीब ढाई सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें