फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: धर्मगुरु श्री कुमारस्वामी पर जालसाजी का मुकदमा

Sat, 15 Jun 2013 01:47 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गोमतीनगर पुलिस ने एलएलबी छात्रा तनया ठाकुर और उसके भाई आदित्य की तहरीर पर धर्मगुरु ब्रह्मर्षि श्री कुमारस्वामी के खिलाफ जालसाजी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


श्री लक्ष्मी नारायण धाम से संबंध रखने वाले श्री कुमारस्वामी ने अपनी वेबसाइट पर चामत्कारिक उपचार के अनेक दावे किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, विराम खंड निवासी तनया ठाकुर व आदित्य ठाकुर ने श्री कुमारस्वामी पर जालसाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि धर्मगुरु ने अपनी वेबसाइटों पर इंग्लैंड की महारानी समेत 31 करोड़ अनुयायी होने का दावा किया है।

उन्होंने न्यूयार्क सीनेट द्वारा उनके नाम पर एक दिन घोषित करने, भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय द्वारा बंगलूरू स्थित सरकारी प्रयोगशाला में उन पर अलग से प्रयोग होने, बीबीसी पर उनके चिकित्सीय प्रतिभा का प्रदर्शन किए जाने और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की कुर्सी बचाने जैसे अनेक दावे किए गए हैं।
विज्ञापन


श्री कुमारस्वामी के दावे झूठे और भ्रामक प्रतीत होने पर आदित्य और तनया ने नई दिल्ली के कैलाश इन्क्लेव स्थित श्री लक्ष्मी नारायण धाम में उनके पते पर नोटिस भेजा था। इसका जवाब न मिलने पर पुलिस से शिकायत की थी।

तनया और आदित्य का कहना है कि श्री कुमारस्वामी द्वारा बीजमंत्रों से एड्स, बहरापन, गूंगापन, कैंसर, नशे की लत आदि बीमारियों और कष्टों से मुक्ति दिलाने का दावा किया गया है और इस संबंध में विज्ञापन प्रकाशित किए गए।

इस प्रकार के विज्ञापन औषधि एवं चामत्कारिक उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम का उल्लंघन हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके तफ्तीश एसआई संतोष कुमार सिंह को सौंपी है। तनया व आदित्य ने विगत दिनों निर्मल बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें