फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का मंत्रिमंडल विस्तार, राजा भैया को नहीं मिली जगह

Thu, 18 Jul 2013 01:05 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
16 माह पुराने अखिलेश यादव मंत्रिमंडल का गुरुवार को तीसरी बार विस्तार किया गया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों के पहले सरकार और संगठन को साधने में जुटे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल के विस्तार के जरिए प्रदेश के जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है।

मंत्रिमंडल में बलिया सदर विधायक नारद राय और जंगीपुर विधायक कैलाश यादव को शामिल किया गया है।

अखिलेश यादव मंत्रिमंडल में शामिल राममूर्ति वर्मा और गायत्री प्रजापति का ओहदा बढ़ाया है। राममूर्ति वर्मा को कैबिनेट स्तर का मंत्री बनाया गया है, जबकि गायत्री प्रजापति को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले वे राज्यमंत्री थे। विस्तार के साथ ही यूपी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 58 हो गई है। मंत्रिमंडल में अब 21 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार और 31 राज्य मंत्री हो गए हैं।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल में कुंडा विधायक राजा भैया और शाही इमाम अहमद बुखारी के दामाद उमर अली खान को शामिल किए जाने की चर्चा थी लेकिन इन्हें शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें