परिवहन निगम ने महंगे डीजल से हो रहे घाटे को पूरा करने के लिए मंगलवार को फिर बस भाड़े में औसतन पांच फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।
निगम ने साधारण बस का भाड़ा चार पैसा प्रति किमी बढ़ाया है। यानी इस बस में अब 100 किमी. तक सफर करने पर पहले से चार रुपये अधिक चुकाने होंगे। एक्सप्रेस बस में पांच पैसे और वॉल्वो में 11 पैसा प्रति किमी किराया बढ़ाया गया है।
निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) राजेश वर्मा ने इस आशय का सरकुलर सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को भेजकर नया बस भाड़ा प्रभावी कराने का आदेश दिया है।
यात्रियों को अब साधारण बस में 78 पैसे, एक्सप्रेस में 97.5 पैसे व वॉल्वो में 2.11 रुपये प्रति किमी के रेट से किराया चुकाना होगा। नया भाड़ा बुधवार को दोपहर बाद से ही लागू हो गया है।
पहले साधारण बस का भाड़ा 74 पैसे प्रति किमी, एक्सप्रेस बस का 92.5 पैसा प्रति किमी, और वॉल्वो का भाड़ा दो रुपये प्रति किमी था। वॉल्वो में 100 किमी तक का सफर 20 रुपये तक महंगा हो गया है।
बस श्रेणी-----------------नया किराया प्रति किमी
साधारण बस--------------78 पैसा
वॉल्वो--------------------2.11 रुपये
एक्सप्रेस बस-------------97.5 पैसा