फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जहांगीराबाद में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतक भूपेंद्र का फाइल फोटो।
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर के मोहल्ला मेमारान में रविवार को एक युवक का शव घर की छत पर बने कमरे के जंगले से फंदे पर लटका मिला। मृतक के परिजनों ने संपत्ति विवाद के चलते युवक की हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना क्षेत्र के गांव मनिया टिकरी निवासी भूपेंद्र (24) बीते दस वर्षों से अपनी बुआ उर्मिला के साथ जहांगीराबाद में रह रहे थे। रविवार को उनका शव छत पर बने कमरे के जंगले से फंदे पर लटका मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के फूफा सुरेंद्र की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। परिजनों का आरोप है कि फूफा की मौत के बाद संपत्ति भूपेंद्र के नाम हो गई थी, जिसके चलते उनकी हत्या की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ राम करण सिंह ने बताया कि भूपेंद्र की मौत के मामले में पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। जल्द घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें