फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Bulandshahr: शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई का गला रेतकर उतार मौत के घाट, पूछताछ में कबूल किया

Fri, 13 Oct 2023 04:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

परिवार के लोग सोकर उठे तो देखा कि आशीष चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा था। उसका गला किसी धारदार चीज से रेता गया था। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के कलेना गांव में शुक्रवार सुबह शराब के नशे में युवक ने अपने सगे बड़े भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी युवक ने घर के बाहर ही रेत में हत्या में उपयोग किए गए ब्लेड को छुपा दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


खुर्जा देहात थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को कलेना गांव निवासी आशीष (24) और उसके छोटे भाई अभिषेक ने साथ में बैठकर शराब की थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था। कुछ देर बाद दोनों भाई घर आ गए। वहां आशीष शराब के नशे में परिवार के लोगों से गाली-गलौज करने लगा। इस बात को लेकर अभिषेक और आशीष के बीच दोबारा झगड़ा हो गया। परिवार के लोगों ने शांत करके दोनों को कमरे में सुला दिया।

शुक्रवार सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो देखा कि आशीष चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा था। उसका गला किसी धारदार चीज से रेता गया था। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि संदेह के तौर पर मृतक के भाई अभिषेक को हिरासत में लिया गया था, जिससे पूछताछ की गई। पूछताछ में अभिषेक ने अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर ब्लेड बरामद किया गया। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें