फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पराली जलाने पर किसान गिरफ्तार, लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। ब्लॉक लखावटी के गांव मुरसाना में किसान दुर्गेश ने अपनी धान की पराली को आग लगा दी। इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर कृषि विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी पुलिस के साथ पहुंच गए। इन अधिकारियों ने आग बुझाई और पराली जलाने के आरोपी किसान दुर्गेश को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। किसान पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने बताया कि फसल अवशेष न जलाने के लिए गांव में मुनादी कराई गई। साथ ही फसल अवशेष जलाने पर लगने वाले जुर्माना और होने वाली कार्रवाई से भी किसानों व ग्रामीणों को अवगत कराया जा चुका है। अब इस तरह के मामलों में सख्ती बरती जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें