फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पैदल हाइवे पार कर रही युवती की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-34 पर सड़क पार कर रही एक युवती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई और उसका भाई घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और हादसे की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


सिकंदराबाद कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मूलरूप से अगौता निवासी योगेश दिल्ली के भारती विहार में नौकरी करते हैं। मंगलवार को अपनी चचेरी बहन मीनाक्षी (22) के साथ अपने गांव जा रहे थे। एनएच-34 पर औद्योगिक क्षेत्र चार नंबर कट पर उनकी बाइक में पंक्चर हो गया। योगेश व मीनाक्षी पैदल ही सड़क पार करने लगे। तभी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी, जिसमें वह दोनों घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मीनाक्षी को मृत घोषित कर दिया और योगेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें