बुलंदशहर। कोतवाली क्षेत्र के कचहरी मार्ग पर अधिवक्ता से मारपीट का मामला सामने आया है। अधिवक्ता ने अपने पिता व भाई की हत्या में आरोपी पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
नगर कोतवाली में मोहल्ला टांडा निवासी अधिवक्ता शाहनवाज खान ने बताया कि वह अपने पिता व भाई की हत्या के मुकदमे में वादी है। आरोप है कि शनिवार को वह नमाज पढ़कर कचहरी लौट रहे थे। तभी मामले में वांछित आरोपी शाहरुख और अनीस ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले गाली गलौज की और मारपीट शुरू की। साथ ही धमकी दी कि पिता और भाई की तरह उनकी भी हत्या कर दी जाएगी।
इसके बाद एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें कॉलर ने अपना नाम ओसामा बताया और मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। घटना के बाद से अधिवक्ता व उनके परिवार के लोगों में डर बन गया है। वहीं कोतवाल प्रभारी का कहना है कि मामले में अनीस, शाहरूख व ओसामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।