फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाइक से गांव लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरसेना। थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी बाइक सवार युवक को गांव गिरौरा-बिगराऊं के निकट बुधवार देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक युवक कुछ देर पहले ही अपने चाचा को स्याना छोड़कर वापस अपने गांव लौट रहा था। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


नरसेना थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी 30 वर्षीय अन्नू उर्फ हिमांशु बुधवार देर शाम अपने चाचा ओम राणा को बाइक से स्याना छोड़ने गया था। देर शाम वापस लौटते समय रास्ते में गांव गिरोरा और बिगराऊं के बीच किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते युवक के सीने और सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक का उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही अज्ञात वाहन चालक की भी शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें