फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार महिला की मौत, पति व बच्चा घायल

विज्ञापन
खुर्जा में अगवाल कट के निकट हुए सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। एनएच-34 पर अगवाल कट पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने चलते मोपेड में टक्कर मार दी। इसमें मोपेड सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला का पति व सात वर्षीय बच्चा घायल हो गए, जिनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


खुर्जा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सोमवार शाम को करीब पांच बजे सूचना मिली कि एनएच-34 स्थित अगवाल कट पर सड़क हादसा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां देखा गया कि ट्रक ने मोपेड में पीछे से टक्कर मारी थी। इसमें मोपेड सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसका पति व बच्चा घायल हो गए।
घायल पिता व बच्चे को तुरंत कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से चालक ट्रक छोड़कर भाग गया था। मृतक महिला की शिनाख्त पूजा (38) के रूप में हुई। जो अपने पति अजयवीर निवासी जनपद अलीगढ़ के थाना पिसावा स्थित गांव चीती और सात वर्षीय बच्चे सूरज के साथ बुलंदशहर जा रही थी।
विज्ञापन

ट्रक भी अलीगढ़ की ओर से बुलंदशहर जा रहा था। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसको पोस्टमार्टम जांच के लिए बुलंदशहर भेज दिया गया। घायल पति अजयवीर व बच्चे सूरज का अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें