फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कबाड़ के गोदाम पर काम कराने के बहाने महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। कबाड़ के गोदाम पर काम कराने के बहाने महिला को 17 दिन तक बंधक बनाकर हरियाणा के पलवल में दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके पति हरियाणा के पलवल जिले के गांव जैंदापुर में एक कबाड़े के गोदाम में काम करते थे। वह भी अपने पति व बच्चों सहित गोदाम के पीछे ही झोंपड़ी बनाकर रहती थीं। काम न चलने के कारण तीन माह पहले वह पति व बच्चों के साथ गुलावठी आ गई थीं। आरोप है कि 23 जुलाई को गोदाम मालिक का फोन आया और फिर से काम पर ले जाने की बात कही।
आरोपी ने कहा कि वह पहले से अधिक वेतन भी देगा। इसके बाद आरोपी गुलावठी पहुंचा और उन्हें तथा बच्चों को अपनी कार में बैठा लिया, जबकि उनके पति को दूसरी कार में आने के लिए कह दिया। आरोपी उन्हें पलवल स्थित एक कमरे में ले गया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उन्हें बच्चों समेत बंधक बना लिया और लगातार 17 दिनों तक दुष्कर्म किया। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। बताया कि वह किसी प्रकार बच्चों को लेकर वहां से भागी और पति को फोन कर जानकारी दी। जिसके बाद वह गुलावठी आ गए। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 (जबरदस्ती ले जाना), 64 (1) दुष्कर्म, 351 (3) धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन






छात्रा के साथ दुष्कर्म में चिकित्सक गिरफ्तार

अनूपशहर। क्षेत्र के निजी अस्पताल के चिकित्सक द्वारा बीएएमएस छात्रा को ऑपरेशन के बहाने धर्मस्थल में ले जाकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी डाॅक्टर उन्होंने अपने साथ ऑपरेशन के लिए ले गया था। इसी दौरान धर्मस्थल में ले जाकर बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया। जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत दी थी। जिस पर एसएसपी ने सीओ सिकंदराबाद को जांच के आदेश दिए थे। अब पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि फोन की लोकेशन से स्पष्ट है कि युवती द्वारा जिम कार्बेट में ले जाकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप सही नहीं हैं। चूंकि शिकायतकर्ता युवती गर्भवती है, इसलिए मामले में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।



कोट

दोनों प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अनूपशहर के मामले में आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं गुलावठी के मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - पूर्णिमा सिंह, सीओ सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें