फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: यामीन की हत्या की सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी सलीम गिरफ्तार

विज्ञापन
सिकंदराबाद पुलिस द्वारा पकड़ा गया यामीन हत्या का आरोपी सलीम। स्त्रोत - पुलिस विभाग
विज्ञापन
सिकंदराबाद। बेटी का घर टूटने से खफा सलीम ने अपने रिश्तेदार शाकिर से यामीन की हत्या कराई थी। इसके लिए आरोपी ने शाकिर को दो लाख रुपये दिए थे। पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलाह व कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन


25 अगस्त को मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर यामीन की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पीड़ित परिजनों ने जेवर निवासी सलीम व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि सलीम की बेटी और उसके ससुरालीजनों के बीच विवाद में यामीन ससुराल पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे थे। इससे सलीम खफा था। पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले शूटर शाकिर समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने मुख्य आरोपी सलीम निवासी जेवर को भटपुरा रोड गोशाला मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध हथियार के साथ कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि यामीन ने ही सलीम की बेटी की शादी कराई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही सलीम की बेटी का उसके ससुराल से विवाद हो गया था। इसके बाद से सलीम की बेटी अपने मायके में ही रह रही है। इस दौरान यामीन ने विवाद को सुलझाने का प्रयास किया और सलीम को ही समझौता कर अपनी बेटी को ससुराल भेजने के लिए कहा था। इस पर सलीम को लगा कि यामीन उसका साथ न देकर बेटी के ससुराल पक्ष का साथ दे रहा है। इसके चलते सलीम ने ही यामीन की हत्या की योजना तैयार की थी। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी सलीम निवासी मोहल्ला कम्मूवान द्वारा जमीनी विवाद व अपनी पुत्री को उसके ससुरालीजनों द्वारा न ले जाने पर रंजिश मानते हुए यामीन की हत्या करने की साजिश रची थी। इसके लिए आरोपी सलीम ने अपने रिश्तेदार को दो लाख रुपये की सुपारी देकर हत्याकांड को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें