फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सहेली के बेटे की सगाई में गई महिला की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
हाथरस में हुए सड़क हादसे के बाद खुर्जा में मृतका रानी के घर विलाप करते परिजन। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। हाथरस जनपद में सोमवार रात को सड़क हादसे में खुर्जा के किला मेवई गांव निवासी रानी (50) की मौत हो गई। वह पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली के बेटे की सगाई में शामिल होने गई थीं। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



क्षेत्र के किला मेवई गांव निवासी पवन ने मोबाइल फोन पर हुई बातचीत में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले उपेंद्र की सोमवार को झांसी में सगाई थी। उपेंद्र और उनका परिवार पहले झांसी में ही रहता था। करीब 10-12 साल पहले खुर्जा के किला मेवई में रह रहा है। उपेंद्र की मां कुसुम और पवन की मां रानी (50) दो सहेलियां थीं।

कुसुम ने रानी को सगाई में साथ चलने के लिए आमंत्रित किया था। सोमवार सुबह मेरठ में रहने वाले उपेंद्र के बहनोई अर्पित (27) व उनकी बहन कल्पना, भांजी कार से खुर्जा पहुंचे। खुर्जा से कार में उनके साथ कुसुम, उनकी छोटी बेटी प्रवेश और सहेली रानी (मृतका) बैठकर झांसी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


सोमवार शाम को सगाई समारोह से सभी लोग वापस लौट रहे थे। यहां विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक पलट गया और कार भी पलटती हुई दूर जाकर गिरी।
कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इसमें खुर्जा निवासी रानी और मेरठ निवासी अर्पित की मौत हो गई।

हादसे की खबर सुनते पवन समेत परिवार के सभी लोग हाथरस के लिए रवाना हो गए। वहीं, गांव में मातम पसर गया। वहीं, रानी की मौत की जानकारी मिलते ही उनकी शादीशुदा दोनों बेटियां यशोदा व पूजा भी खुर्जा आ गईं।
जेवर एसडीएम के पेशकार हैं रानी के पति :-
खुर्जा किला निवासी रानी के पति चंद्रभान सिंह जेवर एसडीएम के पेशकार हैं। बेटा पवन मोबाइल की दुकान चलाता है और छोटा बेटा परविंद्र नौकरी करता है। हादसे के बाद हंसते खेलते परिवार में दुख का पहाड़ टूट गया। पड़ोसी गुड्डू ने बताया कि रानी काफी हंसमुख और मददगार महिला थीं। कुसुम और रानी के बीच पारिवारिक संबंध थे।

कोट :-
हाथरस में हुए सड़क हादसे में महिला की मौत की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम भी हाथरस में और परिवार के लोगों की ओर से वहीं पर शिकायत दी जाएगी। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।
विज्ञापन

हाथरस में हुए सड़क हादसे के बाद खुर्जा में मृतका रानी के घर विलाप करते परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें