फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जल निगम की खोदाई से कटा तार, एआरटीओ कार्यालय का सर्वर रहा ठप

विज्ञापन
यमुनापुरम में जल निगम की ओर से की गई खुदाई। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। यमुनापुरम में जल निगम द्वारा बृहस्पतिवार को खोदाई के दौरान तार कट गया। इससे एआरटीओ कार्यालय का सर्वर ठप हो गया। नतीजतन, कार्यालय में लाइसेंस एवं अन्य कार्य से आए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे के बाद नेटवर्क सेवा बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को काफी लोग अपने लाइसेंस एवं अन्य कार्य को लेकर एआरटीओ कार्यालय पहुंचे लेकिन कार्यालय के पास चल रहे जल निगम के कार्य के चलते तार कट गया। इससे कार्यालय पर ऑनलाइन कोई भी कार्य नहीं हो सका। युवक कृष्णा वर्मा ने स्थाई लाइसेंस बनवाने के लिए गए थे। बायोमेट्रिक कराने के लिए पहुंचे तो नेट न होने की समस्या बताई गई। करीब दो घंटे इंतजार के बाद वह घर चले गए। कुछ लोगों ने नेटवर्क ठीक होने का इंतजार किया।

नेटवर्क की लाइन जल निगम के कार्य के चलते टूट गई थी। जिसके टूट जाने से कार्यालय पर नेट संबंधित कार्य बाधित रहे। दो बजे के बाद लाइन जुड़ने के बाद सेवा शुरू हो सकी। - सतीश कुमार, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें