कांग्रेस कार्यालय पर हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष। स्रोत: संगठन
बुलंदशहर। कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को मासिक समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव दमदारी से लड़ने की रणनीति बनाई। जिला अध्यक्ष जिया-उर्र-रहमान ने कहा कि कांग्रेस ब्लॉक और बूथ स्तर पर जनहित की लड़ाई लड़ेगी। पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर अलग-अलग समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी।
जिया-उर्र-रहमान ने कहा कि बैठक में यह भी संकल्प लिया कि जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के आगामी चुनावों में कांग्रेस के निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। पंचायत चुनाव कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, जिला उपाध्यक्ष हिमाचल गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत बाल्मिकी, भजनलाल और नरेंद्र चौधरी ने कहा कि योगी मोदी सरकार में थाना व तहसील स्तर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। डॉ. इरफान, अनिल शर्मा, मुकेश रजक, नईम मंसूरी और मनीष चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस की बैठकों में आने वाले नेता ही सच्चे कांग्रेसी हैं। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष इसराइल गहलोत, सचिन वशिष्ठ, प्रो टेकचंद, शकील अहमद, राजकुमार बघेल, गुरबचन सिंह, इशु शर्मा, तरन्नुम खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।