काली नदी के आसपास 200 मीटर के क्षत्र को खाली कराके बीडीए ग्रीन बेल्ट विकसित करेगा। कमिश्नर ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। कमिश्नर के निर्देश के बाद बीडीए अफसरों ने 200 मीटर क्षेत्र को चिन्हित करने की कार्रवई शुरू कर दी गई है।
मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने काली नदी के 200 मीटर के आसपास के क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत काली नदी के 200 मीटर के आसपास के क्षेत्र में हुए निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा। मंडलायुक्त के निर्देश के बाद एक्सईएन के नेतृत्व में काली नदी के आसपास पर चिन्हिकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
करीब 100 से ज्यादा दुकान और मकान इसकी जद में आ रहे हैं। बीडीए की कार्रवाई से काली नदी के आसपास अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों में हड़कंप मच गया है। बीडीए के एक्सईएन मणिकांत गुप्ता ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देश हैं कि काली नदी के आसपास के क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट में तब्दील किया जाए। कार्रवाई शुरू कर दी गई है।